नगर पंचायत फतेहपुर में 301 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में कोविड-19 की रोकथाम को लेकर 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रथम डोज व दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण में तेजी लाने और सभी लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए नगर पंचायत लिपिक नदीम अहमद ने दूसरी डोज लेकर जनमानस को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। नगर पंचायत अध्यक्षा …

बाराबंकी। कस्बा फतेहपुर में कोविड-19 की रोकथाम को लेकर 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रथम डोज व दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण में तेजी लाने और सभी लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए नगर पंचायत लिपिक नदीम अहमद ने दूसरी डोज लेकर जनमानस को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। नगर पंचायत अध्यक्षा निगहत मशकूर के नेतृत्व में रैन बसेरा कैंप में कुल 301 लोगों का टीकाकरण किया गया।

नगर पंचायत द्वारा आयोजित टीकाकरण कैंप के तहत कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला नालापार-दक्षिणी स्टेशन रोड पर बने रैन बसेरा में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्षा निगहत मशकूर व अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में किया गया। कैंप के दौरान कुल 301 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान में 18 से अधिक आयु के लोगों को अनवरत युद्ध स्तर पर टीका लगाया जा रहा है। जिन लोगों ने अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है, वह तत्काल टीका लगवा कर अपने व अपने परिवार को सुरक्षित करें और आसपास के लोगों को वैक्सिंन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें। अपनी बारी आते हुए तत्काल वैक्सीन लगवाएं। कोरोना महामारी को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की  तथा वार्ड में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित करने के लिए चेयर पर्सन निगहत मशकूर का आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार