मुरादाबाद : कम नहीं हो रही ओपीडी में मरीजों की संख्या, फिजिशियन के कक्ष के बाहर लगी लंबी कतार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को भी डेढ़ हजार से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें से अधिकांश संक्रामक बीमारियों के रोगी रहे। अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर 1189 नये मरीजों ने पर्चा बनवाया। जबकि पांच सौ से अधिक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को भी डेढ़ हजार से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें से अधिकांश संक्रामक बीमारियों के रोगी रहे।

अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर 1189 नये मरीजों ने पर्चा बनवाया। जबकि पांच सौ से अधिक पुराने पर्चे वाले मरीजों ने भी इलाज कराया। बालरोग विशेषज्ञ और फिजिशियन के कक्ष के बाहर लंबी कतार लगी रही। इसमें अधिकांश वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम आदि संक्रामक बीमारियों के रोगी रहे। फीवर हेल्प डेस्क पर भी मरीजों का विवरण दर्ज करने के साथ ही इलाज में भी मदद की गई।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाँ राजेंद्र कुमार का कहना है कि अभी संक्रामक बीमारियों का दौर चल रहा है। तापमान में गिरावट होने पर ऐसे मरीजों की संख्या कम हो जाएगी। क्योंकि कम तापमान पर अधिकांश वायरस, वैक्टीरिया पनप नहीं पाते। संक्रमण कम होने से संक्रामक बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

संबंधित समाचार