विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लगा शिविर, चलेगा विधिक जागरूकता महाभियान
बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन जारी है। आगामी 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस महाभियान में रोज अलग-अलग स्थानों …
बाराबंकी। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन जारी है। आगामी 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस महाभियान में रोज अलग-अलग स्थानों पर पहुंच कर लोगों को कानूनी जानकारी दिये जाने का काम तेजी से चल रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत चंदवारा विकास खंड मसौली एवं ग्राम पंचायत मसौली में किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव के जरिये लोगों को विधिक सेवाएं क्या है, इसकी निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए कौन-कौन से व्यक्ति पात्र हैं, लोक अदालत, विधिक सहायता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारियां दी।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ने सामान्य जनता तक न्याय पहुंचाने के लिए “नालसा” नामक ऐप बनाया है। जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करके यूज कर सकते है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्याय पाने के लिए किसी प्रकार के आवेदन के लिए कोई भी अपने नजदीकी डाकघर की सहायता ले सकते हैं।
बता दे कि रविवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को समझने, उनकी समस्याओं को जानने एवं उनके निदान के विषय में चर्चा कि जाएगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता ग्राम पंचायत स्तर पर जिला विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में लेखपाल, आशा बहू, आंगनवाड़ी, कार्यकत्री, एनएसएस और एनसीसी छात्र इस अभियान में शामिल होंगे।
