बाराबंकी: सेनेटाइजर की आग से झुलसी किशोरी की इलाज के दौरान मौत
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत एक सप्ताह पूर्व सेनेटाइजर की आग में झुलसी स्वास्थ्यकर्मी की 13 वर्षीय पुत्री की शुक्रवार को सिविल अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गयी। उक्त घटना से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में वाहन चालक के रुप में कार्यरत विनोद कुमार बीती एक अक्टूबर …
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत एक सप्ताह पूर्व सेनेटाइजर की आग में झुलसी स्वास्थ्यकर्मी की 13 वर्षीय पुत्री की शुक्रवार को सिविल अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गयी। उक्त घटना से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में वाहन चालक के रुप में कार्यरत विनोद कुमार बीती एक अक्टूबर की दोपहर को अपने घर पर पितृपक्ष में श्राद्ध के दौरान हवन करवा रहे थे हवन करवाते समय हवन कुण्ड के पास में सेनेटाइजर भरी पिपिया रखी थी।
इसी दौरान वहां पर मौजूद विनोद की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू ने आग लगाने के लिये जैसे ही माचिस जलाई उक्त आग में हवन के साथ साथ पिपिया में रखी सेनेटाइज भी जलने लगी जिसमें मासूम खुशबू गम्भीर रूप से झुलस गयी। आनन फानन में विनोद अपने घर के सदस्यों के साथ में अपनी बेटी को सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया। शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान खुशबू की मौत हो गयी। उक्त जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी।
