बरेली: बीडीए ने कई जगहों पर चल रहे अवैध निर्माण किए सील
बरेली, अमृत विचार। नक्शा पास कराए बगैर भवनों का निर्माण करना महंगा साबित हुआ है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने तीन जगहों पर पहुंचकर अवैध तौर से बनाए गए भवनों को सील कर दिया। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण पर अब नियमित तौर से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद …
बरेली, अमृत विचार। नक्शा पास कराए बगैर भवनों का निर्माण करना महंगा साबित हुआ है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने तीन जगहों पर पहुंचकर अवैध तौर से बनाए गए भवनों को सील कर दिया। बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण पर अब नियमित तौर से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद से अनाधिकृत तौर से आवासीय व व्यावसायिक भवनों का निर्माण कराने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत त्रिलोकी सिंह पुत्र हरप्रसाद द्वारा रामेश्वरपुरम सेक्रेड हार्टस स्कूल के पास बरेली पर मानचित्र स्वीकृत कराए बिना लगभग 200 वर्ग मीटर में दो मकानों का निर्माण कार्य एवं फारूख प्रधान एवं कल्लू खां सेक्रेड हार्टस स्कूल के पास नैनीताल रोड बरेली पर मानचित्र स्वीकृत कराए बिना लगभग 100-100 वर्ग मीटर में दो मकानों के निर्माण कार्य तथा पण्डित पुत्र बाबू राम के द्वारा रामेश्वर कालोनी, सेक्रेड हार्टस स्कूल के पास, नैनीताल रोड पर लगभग 100-100 वर्ग मीटर में दो भवनों के लिए चिनाई का कार्य कराया गया गया था।
बीडीए नेर निर्माणकर्ता के विरूद्ध उ0 प्र0 नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-27(1), 28(1) व 28(2) के तहत कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण में वाद संस्थित किए थे। इन अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं के द्वारा स्थल पर लगातार निर्माण कार्य जारी रखने पर अधिनियम-1973 की धारा 28क(1) के तहत उक्त अनाधिकृत निर्माण परिसर को प्राधिकरण की प्रर्वतन टीम द्वारा सील बन्द कर दिया गया।
