यूपी: मायावती पर भड़के संजय सिंह, लगाया भाजपा की भाषा बोलने आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। स्वर्गीय काशी राम को लेकर आज जो रैली लखनऊ में हुई उसमें मायावती ने आम आदमी पार्टी (आप) पर कुछ सवाल खड़े किए है। इन सवालों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, सबसे पहले मैं काशी राम जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। इसके साथ …

लखनऊ। स्वर्गीय काशी राम को लेकर आज जो रैली लखनऊ में हुई उसमें मायावती ने आम आदमी पार्टी (आप) पर कुछ सवाल खड़े किए है। इन सवालों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा, सबसे पहले मैं काशी राम जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मायावती ने कहा है कि ‘आप’ यूपी में भी चुनाव लड़ने आ गई लेकिन दिल्ली में कोई काम नहीं किया। यही बातें योगी जी ने भी कही थी।

मैं बताना चाहूंगा कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों में आज एयर कंडीशन कमरे, स्विमिंग पूल बेहतर शिक्षा व्यवस्थाएं दी गई। देश मे उच्चकोटि की शिक्षा और व्यवस्था देने का काम सरकार ने किया। जो गरीब, शोषित, निर्बल महिलाएं थी, जो झुग्गी झोपड़ी रिक्शा चालाक की बेटियां स्कूल जाने में किराए के पैसे को लेकर सोचती थी, लेकिन सरकर ने बस सेवा मुफ्त में देने का काम किया। जिसका फायदा समाज के वंचित, शोषित और गरीब वर्ग को मिला।

मायावती पर निशाना साधते पर संजय सिंह ने कहा, मैं मायावती से कहना चाहूंगा कि दिल्ली सरकार काशीराम जी और भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलने का काम कर रही। बाबा के सपनो को पूरा करने उनके संविधान को स्कूलों में पढ़ने का काम दिल्ली सरकार कर रही। जो भाषा बीजेपी और योगी सरकार बोलती है वही भाषा मायावती आज बोल रही। मायावती दिल्ली जाए और केजरीवाल मॉडल को देखे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज