रामपुर: बिजली समस्या की शिकायत पर सब स्टेशन में जा धमके राज्यमंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर (रामपुर), अमृत विचार। शनिवार को जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने हाइवे स्थित अशोकनगर बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। सख्त निर्देश दिए। पहुंचे राज्यमंत्री ने सबसे पहले बिजलीघर के सारे अभिलेख देखे तथा रोस्टिंग के बारे में पूछताछ की। फिर बिजलीघर में ही बैठकर कई ग्रामीणों से फोन पर बिजली आने के समय व …

बिलासपुर (रामपुर), अमृत विचार। शनिवार को जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने हाइवे स्थित अशोकनगर बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। सख्त निर्देश दिए। पहुंचे राज्यमंत्री ने सबसे पहले बिजलीघर के सारे अभिलेख देखे तथा रोस्टिंग के बारे में पूछताछ की। फिर बिजलीघर में ही बैठकर कई ग्रामीणों से फोन पर बिजली आने के समय व घंटों की पूछताछ की। साथ ही मेरठ फोन करके विद्युत निगम के अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी।

कहा कि बिजलीघर के सभी फीडरों से जुड़े किसानों को शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जाए और अनावश्यक कटौती न की जाए। मौके पर मौजूद एसडीओ गौरव कुमार से कहा कि वह भविष्य में किसानों को कोई शिकायत न होने दें। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अशोकनगर बिजलीघर से जुड़े किसानों ने राज्यमंत्री से शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिलने और बार-बार रोस्टिंग होने की शिकायत की थी।

इस पर राज्यमंत्री अपने कैम्प कार्यालय से उठकर अचानक ही अशोकनगर बिजलीघर पहुंच गए थे। निरीक्षण के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि वह लखनऊ जाकर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्थाओं को और सुधार लाने का प्रयास करेंगे। निरीक्षण के दौरान मिंटू बाजवा समेत कई किसान व भाजपाई भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव