लखनऊ: धर्मांतरण मामले में एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी एटीएस मौलाना कलीम के दिल्ली शाहीनबाग स्थित आवास समेत चार ठिकानों पर छापेमारी के बाद संबधित ट्रस्ट का ब्योरा खंगाल रही। उनसे जुडे़ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसमें कई संदिग्धों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। एटीएस की छापेमारी में जब्त किए गए डेस्कटॉप, लैपटॉप और महत्वपूर्ण …

लखनऊ। यूपी एटीएस मौलाना कलीम के दिल्ली शाहीनबाग स्थित आवास समेत चार ठिकानों पर छापेमारी के बाद संबधित ट्रस्ट का ब्योरा खंगाल रही। उनसे जुडे़ सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसमें कई संदिग्धों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। एटीएस की छापेमारी में जब्त किए गए डेस्कटॉप, लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से अहम सबूत मिले हैं। जिसमें मौलाना कलीम के कई राजदारों का नाम आया है।

जिसमें सरफराज अली जाफरी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसे एटीएस रिमांड पर लेकर धर्मांतरण से जुडे़ कई राज उगलवा चुकी है। जिसके बाद उनकी तलाश शुरु हो गई है। यहीं नहीं रिमांड पर लिए गए महाराष्ट्र निवासी आरोपी धीरज जगताप व मो.इदरीस कुरैशी ने भी कुछ लोगो के नाम बताए हैं। एटीएस उनकी भी तलाश कर रही है। जल्द ही कुछ लोग गिरफ्तार किए जाएंगे।

संबंधित समाचार