अयोध्या: अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर, जानें मामला
अयोध्या। जिले के राम कथा पार्क के आसपास रह रहे लोगों के आशियानों पर शनिवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन का कहना है कि इन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जबकि राम कथा पार्क के सामने रह रहे 46 परिवारों के सैकड़ों लोगों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप …
अयोध्या। जिले के राम कथा पार्क के आसपास रह रहे लोगों के आशियानों पर शनिवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन का कहना है कि इन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जबकि राम कथा पार्क के सामने रह रहे 46 परिवारों के सैकड़ों लोगों ने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन परिवारों का कहना है कि उनका बीपीएल सहित राशन कार्ड आदि बना है।
करीब दो दशक से अधिक समय से वे यहां रह रहे हैं। नाराज लोगों ने यहां तक चेतावनी दिया कि यदि प्रशासन उनका उत्पीड़न बंद नहीं करता है तो वह मजबूर होकर धर्म परिवर्तन करने को विवश होंगे। सीओ अयोध्या राजेश कुमार राय ने बताया की इन लोगों का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है जिसे हटाया जा रहा है। इन सभी परिवारों को काशीराम आवास आवंटित किया जा रहा है।
