बरेली: किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रवाना
बरेली, अमृत विचार। बनारस में रविवार को होने वाली कांग्रेस की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए जिले से भी कांग्रेसी रवाना हो गए हैं। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेसी शनिवार की शाम छह बजे बस, ट्रेन और निजी वाहनों से रवाना हुए। रैली में शामिल होने के लिए जिला …
बरेली, अमृत विचार। बनारस में रविवार को होने वाली कांग्रेस की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए जिले से भी कांग्रेसी रवाना हो गए हैं। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेसी शनिवार की शाम छह बजे बस, ट्रेन और निजी वाहनों से रवाना हुए। रैली में शामिल होने के लिए जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, कृष्ण कांत शर्मा, जिया उर रहमान, वसीम अकरम, कमर गनी ,अब्दुल बारी, राजन उपाध्याय, ताराचंद्र चौधरी, दत्त राम गंगवार, मंजूर अंसारी ,अकरम सैफी, रोआफ अहमद , फहीम खान ,रजनीश पाठक , रुकसीद , नदीम सिद्दीकी , केहरी सिंह मौर्य, सतीश सैनी आदि शामिल हैं।
महारैली में सम्मिलित होने के लिए महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला भी अपनी टीम के साथ रवाना हो गए हैं। उनके साथ में रमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य, पारस शुक्ला,हर्षित दुबे, बिलाल कुरैशी वीरदेव गंगवार के के दीक्षित, योगेश जौहरी,महेश पंडित,राजेश कुमार,रवि शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक
कांग्रेस के जिला कार्यालय पर शनिवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा अन्नदाता किसानों के उत्पीड़न का बन गया है। उसके बाद बेरोजगारी लगातार बढ़ती हुई महंगाई महिलाओं का उत्पीड़न आदि महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।
