रूस में प्लेन क्रैश: हादसे में दो पायलट सहित 16 लोगों की मौत, 7 की हालत गंभीर
मॉस्को। रूस के तातरस्तान क्षेत्र में एक विमान हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हाे गए। आपातकालीन सेवाओं के विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। आपातकालीन विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। …
मॉस्को। रूस के तातरस्तान क्षेत्र में एक विमान हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है और सात अन्य घायल हाे गए। आपातकालीन सेवाओं के विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।
आपातकालीन विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि घायलों में एक की हालत काफी गंभीर है।
यह विमान लेट L-410 टर्बोलेट था, जो कि दो इंजन वाला शॉर्ट-रेंज ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। हाल के वर्षों में रूसी विमानन सुरक्षा मानकों में सुधार हुआ है, लेकिन दूर-दराज के इलाकों में पुराने विमानों में दुर्घटनाएं कम नहीं हुई हैं।
