रामपुर: पट्टीकलां कोसी नदी क्षेत्र में पुलिस का अवैध खनन पर छापा
मसवासी (रामपुर), अमृत विचार। पट्टी कलां कोसी नदी क्षेत्र से अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है पुलिस ने आज फिर दो ट्रैक्टर 3 पंपिंग सेट बरामद कर सीज की कार्रवाई की है, जिससे खनन धंधेबाज में हड़कंप मच गया है। रविवार को स्वार कोतवाल हरेंद्र सिंह के निर्देश पर मसवासी पुलिस ने …
मसवासी (रामपुर), अमृत विचार। पट्टी कलां कोसी नदी क्षेत्र से अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है पुलिस ने आज फिर दो ट्रैक्टर 3 पंपिंग सेट बरामद कर सीज की कार्रवाई की है, जिससे खनन धंधेबाज में हड़कंप मच गया है।
रविवार को स्वार कोतवाल हरेंद्र सिंह के निर्देश पर मसवासी पुलिस ने रविवार की शाम को कोसी नदी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 फोर बाई फोर ट्रैक्टर और तीन पंपिंग सेट कोसी नदी से बरामद कर लिए है। ट्रैक्टरों समेत पंपिंग सेट को पुलिस चौकी ले आई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से खनन धंधेबाज में हड़कंप मच गया है पुलिस ने बताया ट्रैक्टरों के खिलाफ सीज कार्रवाई और पंपिंग सेट को जबत किया गया। पट्टी कलां कोसी नदी क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई से खनन धंधेबाज में हड़कंप मच गया है। कई खनन धंधेबाज अपने वाहन को लेकर उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गए।
पुलिस पीछा करते-करते बैरंग हो गई, राजस्व प्रशासन और पुलिस की छापेमारी कार्रवाई के बाद भी कोसी नदी क्षेत्र से अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है खनन धंधेबाज यूपी की सीमा से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं स्वार तहसील प्रशासन की आंखों से देखते ही देखते खनन धंधेबाज आंखों से ओझल हो जाते हैं।
