बरेली: छोटे पर्दे पर होंगे बड़े-बड़े सपने पूरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार को इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट कैंपस में मेरे देश की धरती धारावाहिक के लिए ऑडिशन हुए। सुभाष घई के मुक्ता आर्ट्स प्रोडक्टशन से जुड़ी डायरेक्टर प्रोड्यूसर निम्मी सिंह अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले धारावाहिक का निर्माण कर रही हैं। एक्टिंग गुरू सादिक खान ने बताया कि धारावाहिक के लिए बरेली …

बरेली, अमृत विचार। रविवार को इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट कैंपस में मेरे देश की धरती धारावाहिक के लिए ऑडिशन हुए। सुभाष घई के मुक्ता आर्ट्स प्रोडक्टशन से जुड़ी डायरेक्टर प्रोड्यूसर निम्मी सिंह अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले धारावाहिक का निर्माण कर रही हैं।

एक्टिंग गुरू सादिक खान ने बताया कि धारावाहिक के लिए बरेली से करीब 70 फीसद कलाकारों का चयन होना है। बरेली में टैलेंट की कमी नहीं है। मेरे देश की धरती नूर नाम की एक लड़की के संघर्ष की कहानी है। जो अपने गांव को विकसित करना चाहती है। इस काम के लिए उसके सामने काफी अड़चने आती हैं और अंत में वह कामयाब होती है।

धारावाहिक के कुल 52 एपिसोड शूट किए जाने हैं। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में शूटिंग होगी। नूर के किरदार की तलाश की जा रही है। सेकेंड लीड सिमी के किरदार के लिए बरेली की एक्टर केशवी उपाध्याय शार्ट लिस्टेड हुई हैं। रविवार को हुए आडिशन में करीब 30 फीसद कलाकारों को शार्ट लिस्टेड किया गया।

कास्टिंग को-ऑर्डिनेटर साहिर खान और खान हैं। एक्टिंग गुरू सादिक खान ने बताया कि कोशिश यही है कि बरेली में नए-नए प्रोजेक्ट आएं ताकि स्थानीय कलाकारों को काम मिल सके। वहीं इवेंट मैनेजर श्वेता कुमार ने बताया कि स्थानीय कलाकारों के लिए बरेली में अवसर मिलना अच्छा संकेत है।

संबंधित समाचार