बरेली: बदहाल वर्कशॉप से कूड़ा गाड़ियों की रफ्तार को लग रहा ब्रेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के पास करीब 250 कूड़ा गाड़ियों का भारी-भरकम काफिला हो लेकिन ये गाड़ियां पटरी पर दौड़ती रहें इसके लिए निगम की वर्कशॉप की हालत बहुत खराब है। कर्मचारियों का टोटा, वाहनों में लगने वाले उपकरणों की कमी सहित दूसरी दिक्कतों के चलते कूड़ा वाहनों की रफ्तार को बार-बार ब्रेक लग …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के पास करीब 250 कूड़ा गाड़ियों का भारी-भरकम काफिला हो लेकिन ये गाड़ियां पटरी पर दौड़ती रहें इसके लिए निगम की वर्कशॉप की हालत बहुत खराब है। कर्मचारियों का टोटा, वाहनों में लगने वाले उपकरणों की कमी सहित दूसरी दिक्कतों के चलते कूड़ा वाहनों की रफ्तार को बार-बार ब्रेक लग रहा है। जबकि निगम के अधिकारी इसे दुरुस्त कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।

कूड़ा वाहन चालकों का कहना है कि कई बड़ी गाड़ियों की स्थिति अच्छी नहीं है। कई बार गाड़ियां रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। चालकों का कहना है कि निगम की वर्कशॉप में जरूरी न तो जरूरी उपकरण है और न ही पर्याप्त वर्कर। ऐसे में वाहनों को ठीक कराने में दिक्कत होती है। अगर बीच रास्ते में गाड़ी खराब हो जाती है तो प्राइवेट जगह पर काम कराने से लेकर उनके बिल पास कराने तक में लंबी परिक्रमा करनी पड़ती है। दिक्कत ये भी है कि कूड़ा गाड़ियों में प्राइवेट मिस्त्री हाथ लगाने से भी बचते हैं।

अगर किसी वाहन का टायर भी पंचर हो जाए तो कई बाद दुकानदार टायरों में लगी भीषण गंदगी और उससे आ रही बदबू को देखते हुए गाड़ी को ठीक नहीं करते। सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता राजेश कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की इस दिक्कत को लेकर नगर निगम के अधिकारियों को गंभीरता से विचार करने के साथ वर्कशॉप की स्थिति को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की जरूरत है।

संबंधित समाचार