बरेली: युवक ने महिला को कार से मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंदिर जा रही महिला पर एक युवक ने कार चढ़ा दी। जब महिला ने कार के नीचे से निकलने की कोशिश की तो युवक ने दोबारा उस पर कार चढ़ा दी। वहां मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम नगर पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। मंदिर जा रही महिला पर एक युवक ने कार चढ़ा दी। जब महिला ने कार के नीचे से निकलने की कोशिश की तो युवक ने दोबारा उस पर कार चढ़ा दी। वहां मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम नगर पुलिस ने सूचना मिलते ही अमनदीप को हिरासत में ले लिया है।

प्रेम नगर के एकता नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती की रहने वाली नीतू देवी झूलेलाल द्वार के पास बने कालिका मंदिर में पूजा करने जा रही थी। इसी दौरान पूरनपुर का रहने वाले अमनदीप की कार से महिला को टक्कर लग गई। जिससे वह कार के नीचे फंस गई और निकलने की काेशिश करने लगी लेकिन अमनदीप ने एक बार फिर महिला के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेम नगर पुलिस ने सूचना मिलते ही अमनदीप और उसकी गाड़ी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़े-

बरेली: एसएसवी इंटर कॉलेज में दबंगों ने किया हंगामा, मारपीट

संबंधित समाचार