महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- 23 साल के लड़के के पीछे पड़ी हैं एजेंसियां, क्योंकि उसका उपनाम खान है
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती Aryan Khan Drug Case में केंद्र पर भड़कते हुए कहा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पीछे सरकार इसलिए पड़ी है क्योंकि उस सरनेम खान है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के मामले में …
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती Aryan Khan Drug Case में केंद्र पर भड़कते हुए कहा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पीछे सरकार इसलिए पड़ी है क्योंकि उस सरनेम खान है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के मामले में मिसाल देने के बजाए केंद्रीय एजेंसियां 23 साल के लड़के के पीछे पड़ी हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उसका उपनाम खान है। ट्वीट में लिखा कि न्याय की विडंबना है कि भाजपा के मूल वोट बैंक को खुश करने के लिए मुसलमानों को टागेट किया जा रहा है।
Instead of making an example out of a Union Minister’s son accused of killing four farmers, central agencies are after a 23 year old simply because his surname happens to be Khan.Travesty of justice that muslims are targeted to satiate the sadistic wishes of BJPs core vote bank.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) October 11, 2021
यह भी पढ़े-
Aryan Khan Drug Case: 13 अक्टूबर को होगी बेल पर सुनवाई, 3 दिन और जेल में रहेंगे स्टार किड
