रामपुर: डीजल समेत दवाओं के तेजी से बढ़ते दाम को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजे किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। तेजी से बढ़ती महंगाई से परेशान किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट पर गरजे। कहा कि डीजल समेत उर्वरकों और रसायनिक दवाओं पर तेजी से दाम बढ़ रहे हैं जबकि, सरकार ने बढ़ती दामों के सापेक्ष किसानों की फसलों के दाम तय नहीं किए हैं। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ …

रामपुर, अमृत विचार। तेजी से बढ़ती महंगाई से परेशान किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट पर गरजे। कहा कि डीजल समेत उर्वरकों और रसायनिक दवाओं पर तेजी से दाम बढ़ रहे हैं जबकि, सरकार ने बढ़ती दामों के सापेक्ष किसानों की फसलों के दाम तय नहीं किए हैं। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंबेडकर पार्क पर सोमवार को किसान एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबजी की। इससे पहले हुई पंचायत में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं नहीं है। कहा कि किसानों को बारीक और मोटे धान के दाम नहीं मिल रहे हैं। जिससे किसानों को आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि शहीद किसानों का बलिदान किसी कीमत पर व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

इसके बाद किसान आंबेडकर पार्क से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पहले कलेक्ट्रेट पर किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा गया है कि एक माह के भीतर रास डांडिया से जाने वाली शीशगढ़ बहेड़ी को जोड़ने वाली रोड को चौड़ा किया जाए।

अन्यथा भारतीय किसान यूनियन अंबावजता कलेक्ट्रेट परिसर पर बेमियादी आंदोलन चलाएगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में भानु प्रताप गंगवार, हारून खान, प्र कामरान शाह खान, राशिद अली अंसारी, अशरफ खान, शाहीम रामपुरी, कमाल पाशा, राम बहादुर वर्मा, शफात खान, पप्पू सुल्तान खान, नजाकत खान, चेतराम गंगवार, धर्मेंद्र गंगवार, रऊफ अली, हबीब अहमद, वसीम अहमद, नईम मियां आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार