रायबरेली: 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी विकासशील जनता पार्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। ऐसे में छोटी पार्टियां भी काफी तेजी से भागीदारी करने के जुटी हुई हैं। कई नई पार्टियों का भी गठन किया जा रहा है इसी के चलते सोमवार को कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली जिले के लालगंज बैसवारा में विकासशील जनता पार्टी …

रायबरेली। 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। ऐसे में छोटी पार्टियां भी काफी तेजी से भागीदारी करने के जुटी हुई हैं। कई नई पार्टियों का भी गठन किया जा रहा है इसी के चलते सोमवार को कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली जिले के लालगंज बैसवारा में विकासशील जनता पार्टी का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रायबरेली समेत आसपास के कई जिलों के पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। पार्टी का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष विकासशील जनता पार्टी मनोज कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि विकासशील जनता पार्टी किसानों और युवाओं की पार्टी है विकासशील जनता पार्टी आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विकासशील जनता पार्टी के गठन का मुख्य उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मिल सके और किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप बिजली फ्री मिल सके। यही नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि पार्टी शिक्षित युवाओं को ही टिकट देगी जिससे प्रदेश का सही से विकास हो सके जब युवा के हाथ में प्रदेश की कमान होगी तो निश्चित ही प्रदेश का विकास हो सकेगा।

संबंधित समाचार