महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल- कहा कि यह कैसा सिस्टम है? आंतकवादियों की गोली से मारे गए तो गलत, सुरक्षाबलों ने मारा तो वो ठीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्मंत्री महबूबा मुफ्ती आए दिन अपने भड़काऊ और बिगड़े वयानों की वजह से चर्चाओं में रहती है। अब उन्होंने एक और भड़काऊ दिया है, कहा है कि हम आतंकवादियों की गोलियों से मरने वालों के परिजनों से मिलते हैं। लेकिन हाल ही में सीआरपीएफ ने एक व्यक्ति की गोली मारकर …

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्मंत्री महबूबा मुफ्ती आए दिन अपने भड़काऊ और बिगड़े वयानों की वजह से चर्चाओं में रहती है। अब उन्होंने एक और भड़काऊ दिया है, कहा है कि हम आतंकवादियों की गोलियों से मरने वालों के परिजनों से मिलते हैं। लेकिन हाल ही में सीआरपीएफ ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके परिवार से मिलने गई, लेकिन घर में ताला लगा था। इसके बाद महबूबा ने कहा कि केंद्र सरकार का ये कैसा सिस्टम है। कोई हमारे मुल्क की गोली से मरे वो ठीक है, लेकिन आतंकी की गोली से मरे वो गलत। यह समझ से परे है। जिसके बाद महबूबा मुफ्ती के बायानों के चर्चे फैल गए है।

आर्यन मुसलमान है, इसलिए परेशान किया जा रहा 
इतना ही नहीं, महबूबा मुफ्ती ने एक और भड़ाऊ बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा है कि आर्यन खान को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान है। आगे उन्होंने कहा कि चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के मामले में निष्पक्ष जांच के बजाय केंद्रीय एजेंसियां 23 साल के लड़के के पीछे इस वजह से पड़ी हैं क्योंकि उसका उपनाम खान है। बीजेपी कोर वोट बैंक के लिए मुसलमानों को निशाना बना रही है।

संबंधित समाचार