रायबरेली: ट्रैक्टर ने मारी ऑटो को टक्कर, मासूम समेत दो की मौत
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के सुंदरगंज के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई थी। हादसे में ऑटो सवार 6 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी डीह पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला व 6 माह के बच्चे को मृत घोषित …
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के सुंदरगंज के पास सोमवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई थी। हादसे में ऑटो सवार 6 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी डीह पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला व 6 माह के बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायलों में तीन लोगो की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक महिला की पुत्र की तहरीर पर पुलिस ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
डीह क्षेत्र के नसीराबाद निवासी श्यामलाल के 6 माह के पुत्र दीपक के बेटे अयान व पुत्र मनोज की बेटी का मुंडन के लिए सोमवार को परिवार के लोग दो ऑटो से आस्तीक मंदिर गए थे। वहां से सभी लोग मुंडन करा कर घर वापस जा रहे थे। सुंदरगंज चौराहे के सामने से आ रहे लकड़ी लदे ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान 6 महिने के अयान व 55 साल की अयान की दादी रामपती की मौत हो गई थी।
ऑटो पलटने से मृतक अयान की 28 साल की मां निशा, 11 साल के नागेश निवासी नसीराबाद व 40 साल के रामजस निवासी नई दुनिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं रूपा व शिवानी को मामूली चोट आई।
चिकित्सकों ने निशा, नागेश व रामजस की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। देर रात मृतक महिला के बेटे मनोज की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया व मृतकों को के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस बारे में थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। रात में ही ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
