अयोध्या: पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, छह बाइक बरामद, यहां से करते थे चोरी
अयोध्या। पुलिस ने मंगलवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की छह बाइक बरामद की है। आरोपी जिला अस्पताल व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों से गाड़ियां चुराकर बेच देते थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों के पकड़े जाने से अन्य कई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। जिले में …
अयोध्या। पुलिस ने मंगलवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की छह बाइक बरामद की है। आरोपी जिला अस्पताल व अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों से गाड़ियां चुराकर बेच देते थे। पुलिस का मानना है कि आरोपियों के पकड़े जाने से अन्य कई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।
जिले में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई थी। मंगलवार को कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को जेल के पीछे जीआईसी ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान गौरव मोदनवाल निवासी साहबगंज शहर फैजाबाद व दीपक सैनी बसवा आदर्श चौराहा टांडा अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर ओवरब्रिज के ही नीचे छह चोरी की बाइक बरामद कर ली।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह मोटर साइकिल जिला अस्पताल, नियावां, चौक व ठठरहिया से चुराई है। हम लोग अक्सर सुबह के समय जब पुलिस की गश्त कम रहती थी तो मौका पाकर मोटर साइकिल चुरा लेते थे और उन्हें बेचकर अपना खर्च चलाते थे।
पहचानिए अपनी बाइक
- काले रंग की पैशन प्रो, यूपी 42, एडी 0510
- लाल और काले रंग की सुपर स्पलेंडर, यूपी 42 एपी 0335
- हीरो स्पेलेण्डर, यूपी 42 एडी 6351
- काले रंग की हीरो पैशन यूपी 42 वी 2310
- हीरो होंडा स्पेलेंडर प्लस यूपी 42 वी 7254
