रामपुर: पटवाई पीएचसी पर प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत
पटवाई (रामपुर), अमृत विचार। पटवाई पीएचसी पर जच्चा बच्चा की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पीएचसी स्टाफ़ ने अधूरे प्रसव के बाद जच्चा की हालात समझ से बाहर होने पर महिला को जिला रेफ़र कर दिया। अस्पताल पहुंचने तक जच्चा बच्चा की मौत हो गई। थाना …
पटवाई (रामपुर), अमृत विचार। पटवाई पीएचसी पर जच्चा बच्चा की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पीएचसी स्टाफ़ ने अधूरे प्रसव के बाद जच्चा की हालात समझ से बाहर होने पर महिला को जिला रेफ़र कर दिया। अस्पताल पहुंचने तक जच्चा बच्चा की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर निवासी चन्द्रपाल की पत्नी सुनीता को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई, जिसको प्रसव के लिए नजदीकी पीएचसी केन्द्र पटवाई लाया गया। जहां एडमिट कर लिया गया, आरोप है कि पीएचसी पर तैनात स्टाफ़ नर्स ने प्रसव में लापरवाही कर दी। जिस कारणों से बच्चा फंस गया। लापरवाही खुलने के भय से अपना बचाव करते हुए महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान भी ज़िला अस्पताल रेफ़र कर दिया।
ज़िला अस्पताल पहुंचने तक जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने पीएचसी पटवाई पर जमकर हंगामा किया। यह सब देख पूरा स्टाफ़ वहां से खिसक लिया। मृतका के पति ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभाग में शिकायत भी की है, मंगलवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया, देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
