लखनऊ: गुरु तेगबहादुर मार्ग का राज्यपाल ने किया लोकार्पण, जानें क्या कहा?
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का क्षेत्र कार्यालय ‘भारती भवन’ का सड़क से जुड़ा मुख्य द्वार ‘गुरू गोविंद सिंह’ के नाम से जाना जायेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और महापौर संयुक्ता भाटिया ने मंगलवार को श्रीगुरू तेगबहादुर के 400वें पावन प्रकाश पर्व पर नवनिर्मित ‘गुरु तेगबहादुर मार्ग’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा …
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का क्षेत्र कार्यालय ‘भारती भवन’ का सड़क से जुड़ा मुख्य द्वार ‘गुरू गोविंद सिंह’ के नाम से जाना जायेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और महापौर संयुक्ता भाटिया ने मंगलवार को श्रीगुरू तेगबहादुर के 400वें पावन प्रकाश पर्व पर नवनिर्मित ‘गुरु तेगबहादुर मार्ग’ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाओं पर ही चलकर देश विश्वगुरू बन सकता है। उन्होंने कहा कि गुरू नानक देव की शिक्षाएं पहले जितनी प्रासंगिक थीं उतनी आज भी हैं। इन्हें जन-जन तक पहुंचाएं जिससे सभी लोग इनकी शिक्षाओं से प्रेरणा प्राप्त कर सत्य, प्रेम, अहिंसा, शांति, एकता और सद्भाव के रास्ते पर चलकर देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दे सकें। राज्यपाल ने मां दुर्गा की आराधना एवं उपासना के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के आदर्श शिक्षाओं के प्रचार एवं प्रसार एवं सिख परम्परा को आगे बढ़ाने की दिशा में गुरु अंगद देव, गुरु अमर दास, गुरु राम दास, गुरु अर्जुन देव, गुरु हरि गोविन्द साहब, गुरु हरि राय, गुरु हरि कृष्ण, गुरु तेग बहादुर तथा गुरु गोविन्द सिंह ने महान कार्य किया है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि राष्ट्र रक्षा और धर्म की रक्षा में सिख समाज हमेशा सबसे आगे रहा है। सिख समाज दुनिया का ऐसा समाज है जो दूसरों की रक्षा के लिए अपने प्राण तक दे सकता है।
