पीलीभीत: मोबाइल में 400 ऑडियो, सपा नेताओं की बढ़ा सकते हैं मुसीबत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। आपसी बातचीत के कई ऑडियो वायरल होने के बाद सपा नेताओं की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूरनपुर से विधानसभा चुनाव टिकट के दावेदार सपा नेता के जिस मोबाइल से डाटा चोरी किया गया है, उसमें 400 ऑडियो के अलावा बड़ी मात्रा में डाटा स्टोर था। अभी उनमें …

पीलीभीत, अमृत विचार। आपसी बातचीत के कई ऑडियो वायरल होने के बाद सपा नेताओं की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूरनपुर से विधानसभा चुनाव टिकट के दावेदार सपा नेता के जिस मोबाइल से डाटा चोरी किया गया है, उसमें 400 ऑडियो के अलावा बड़ी मात्रा में डाटा स्टोर था। अभी उनमें से केवल तीन या चार ऑडियो ही वायरल हुए हैं। चुनाव नजदीक आते ही और ऑडियो भी वायरल होने की आशंका है। यह ऑडियो सपा जिलाध्यक्ष और पूरनपुर के नेता की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

कुछ दिन पहले सपा जिलाध्यक्ष और पूरनपुर के एक नेता के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया था। उसमें कई गोपनीय बातें भी थीं। ऑडियो वायरल होने के बाद यह मामला तूल पकड़ गया। सपा के बड़े नेताओं को भी ऑडियो की भनक लग गई। उसके बाद स्थानीय नेताओं की डांट भी पड़ी। लखनऊ से हड़काए जाने के बाद पूरनपुर के सपा नेता ने सुनगढ़ी कोतवाली में पुलिस को एक मोबाइल रिपेयर के खिलाफ तहरीर दी थी।

बुधवार को सुनगढ़ी पुलिस ने सपा नेता और मोबाइल व्यापारी को कोतवाली में बुलाकर मोबाइल से गोपनीय डाटा लीक करने के मामले में पूछताछ की। मगर, उसका कोई नतीजा नहीं निकला। सपा नेता प्रदीप सोनकर ने बताया कि इस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है। जांच में दोषी मिलने की स्थिति में व्यापारी पर कार्रवाई की जाएगी।

डाटा बढ़ा सकते हैं सपा नेताओं की मुसीबत
सूत्रों के अनुसार सपा नेता के मोबाइल पर बातचीत के 400 ऑडियो थे। जिस किसी के हाथ सपा नेता का मोबाइल लगा है। उसके हाथ में सपा नेता की दूसरों के साथ बातचीत के ऑडियो भी हाथ लग गए। अगर यह ऑडियो एक-एक कर वायरल होते रहे तो यह ऑडियो विधानसभा 2022 में सपा नेताओं की मुसीबत बढ़ा सकते हैं क्योंकि कुछ ऑडियो में आपसी बातचीत में सपा जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।

संबंधित समाचार