रामपुर: किसान और परिजनों को नशा सुंघाकर 25 लाख की लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर, अमृत विचार। खजुरिया थाना क्षेत्र में चोर किसान और उसके परिवार को नशा सुंघाकर 45 तोले सोने के जेवर सहित करीब 25 लाख का माल समेट कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ मौके पर पहुंच गए। साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस …

बिलासपुर, अमृत विचार। खजुरिया थाना क्षेत्र में चोर किसान और उसके परिवार को नशा सुंघाकर 45 तोले सोने के जेवर सहित करीब 25 लाख का माल समेट कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ मौके पर पहुंच गए। साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

25 लाख की लूट होने की घटना थाना खजुरिया के गांव केशगढ़ गोधी से जुड़ी है। यहां के रहने वाले कुलदीप सिंह पेशे से किसान हैं। बताया कि बदमाश घर की पिछली दीवार पर लगे शटर के पाइप से चढ़कर छत पर पहुंचे। बदमाशों ने छत पर सो रहे किसान के बेटे को नशा सुंघाया। फिर जीने के सहारे नीचे उतरकर आंगन में सो रहे अन्य परिजनों पर भी नशे का स्प्रे डाल दिया।

बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काट दिए। बाद में अलमारी बक्सों आदि में रखा सारा कीमती माल समेटकर ले गए। जब परिवार के लोगों होश आया, तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। लूट होने की जानकारी मिलने के बाद सीओ विद्या किशोर और खजुरिया प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद परिजनों से जानकारी ली। पीड़ित किसान ने बताया कि 45 तोले सोने के जेवरात व डेढ़ लाख की नकदी बदमाश ले गए।

सीओ विद्या किशोर शर्मा मौका-मुआयना करने पहुंचे और पुलिस को मामले में शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जाकर नमूने एकत्र किए। खजुरिया थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार