हरदोई: पाली नगर में निकली भव्य श्री राम बारात
हरदोई। पाली नगर में भव्य श्री राम बारात निकाली गई। मेला कमेटी की ओर से भव्य राम बारात के लिए तमाम झांकियां और शिव तांडव नृत्य की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा बैंड बाजे की भी व्यवस्था थी। बुधवार को पाली नगर के चौधरी फतेह सिंह स्मारक की स्थल से श्री राम बारात शुरू …
हरदोई। पाली नगर में भव्य श्री राम बारात निकाली गई। मेला कमेटी की ओर से भव्य राम बारात के लिए तमाम झांकियां और शिव तांडव नृत्य की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा बैंड बाजे की भी व्यवस्था थी। बुधवार को पाली नगर के चौधरी फतेह सिंह स्मारक की स्थल से श्री राम बारात शुरू होकर नगर में भ्रमण करती हुई और मेला मैदान में जनकपुर पहुंची।
मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि पाली के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और बुधवार की देर शाम राम बारात निकाली गई। जिसमें तमाम देवी देवताओं की झांकियां, शिव तांडव नृत्य और बैंड बाजे की भी व्यवस्था की गई। बारात में हजारों की संख्या में लोग बारातियों के रूप में मौजूद रहें। राम बारात को देखने आसपास के गांव के लोग भी पाली पहुंचे। श्री राम बारात चौधरी फतेह सिंह स्मारक स्थल से शुरू होकर नगर के कई मोहल्लों में भ्रमण करते हुए बाजार होकर थाने पहुंची। वहां से सीधे मेला मैदान जनकपुर पहुंची। जहां मेला कमेटी के लोगों ने श्री राम बारात की अगवानी की। बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया। यहीं श्री राम और जानकी का विवाह संपन्न हुआ। मेला कमेटी ने बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की।
