मुरादाबाद : हाफ डे चली ओपीडी, पहुंचे एक हजार मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में गुरुवार को महानवमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश के चलते ओपीडी आधे दिन चली। बारह बजे तक अस्पताल में एक हजार मरीजों ने इलाज कराया। पंजीकरण काउंटर पर 650 नये और साढ़ेसाती तीन सौ पुराने मरीज पहुंचे। छुट्टी के चलते आज ओपीडी में आए मरीज जल्दी चिकित्सकों के कक्ष में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में गुरुवार को महानवमी पर्व पर सार्वजनिक अवकाश के चलते ओपीडी आधे दिन चली। बारह बजे तक अस्पताल में एक हजार मरीजों ने इलाज कराया।

पंजीकरण काउंटर पर 650 नये और साढ़ेसाती तीन सौ पुराने मरीज पहुंचे। छुट्टी के चलते आज ओपीडी में आए मरीज जल्दी चिकित्सकों के कक्ष में पहुंच कर इलाज कराने में जुटे थे। पैथालॉजी में भी सैंपल देने के लिए मरीज हड़बड़ी में थे।

फिजिशियन व बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक थी। फीवर हेल्प डेस्क पर आठ मरीजों का विवरण मलेरिया फील्ड वर्कर कमल किशोर ने दर्ज किया था। अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाँ शिव सिंह ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश के चलते दो दिन हाफ डे ओपीडी चलेगी।

संबंधित समाचार