लखनऊ: छात्रा ने लगाया दोस्त पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
लखनऊ। राजधानी के तालकटोरा थाने में छात्रा ने दोस्त के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ताइक्वाडों अकादमी में जाती थी। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2019 में अकादमी की तरफ से पिकनिक नीलांश वॉटर पार्क में आयोजित हुई थी। वह भी दोस्तों के साथ इसमें शामिल हुई थी। …
लखनऊ। राजधानी के तालकटोरा थाने में छात्रा ने दोस्त के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ताइक्वाडों अकादमी में जाती थी। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2019 में अकादमी की तरफ से पिकनिक नीलांश वॉटर पार्क में आयोजित हुई थी। वह भी दोस्तों के साथ इसमें शामिल हुई थी। पीड़िता के अनुसार वॉटर पार्क के चेजिंग रूम में कपड़े बदलते वक्त कैंपबेल रोड निवासी आफताब कुरैशी ने उसकी वीडियो बना लिया था।
दोस्त इस आपत्तिजनक वीडियो को दिखाकर लंबे वक्त से छात्रा को परेशान कर रहा है। आफताब करीब 17 हजार रुपये वसूलने के साथ छात्रा का शारीरिक शोषण भी कर रहा था। इसके बाद भी रुपयों की मांग जारी थी। मांग पूरी नहीं होने पर आफताब ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। इंस्पेक्टर तालकटोरा के अनुसार एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
