कानपुर: महिला का बाथरूम में हुआ प्रसव, नवजात शिशु की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। हैलट अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आई महिला का बाथरूम में प्रसव होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को बेड पर ले जाया गया जहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन नवजात शिशु नहीं बच सका। बता दें कि हैलट अस्पताल में इलाज कराने आई महिला शांति (काल्पनिक नाम) जो कि …

कानपुर। हैलट अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आई महिला का बाथरूम में प्रसव होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महिला को बेड पर ले जाया गया जहां उसका इलाज शुरू किया गया, लेकिन नवजात शिशु नहीं बच सका। बता दें कि हैलट अस्पताल में इलाज कराने आई महिला शांति (काल्पनिक नाम) जो कि गर्भवती थी उसको कई दिनों से बुखार आ रहा था। जिसके चलते उसे हैलट अस्पताल के मेडिसिन विभाग में उसे भर्ती किया गया था। गर्भवती महिला जब लघुशंका के लिए बाथरूम में गई तो उसे वहीं प्रसव का दर्द शुरू हो गया और वहीं पर प्रसव हो गया। बाथरूम में नवजात साइफन मे फंस गया, जब तक सीट तोड़ी जाती तब नवजात बच्चे की मौत हो चुकी थी।

परिवार ने अस्पताल पर आरोप लगाया

वहीं महिला के पति का आरोप है कि वार्ड नम्बर सात के बेड नमंबर 42 पर उसकी पत्नी को भर्ती तो कर लिया मगर किसी डॉक्टर ने उसे देखा तक नहीं। ड्यूटी पर तैनात एक महिला जूनियर डॉक्टर से फरियाद की तो वह बोलीं यह गायनी का मामला है जल्द ही डॉक्टर इलाज के लिए आएगी। अचानक तेज दर्द से तड़पने लगी। उन्हें शौचालय की ओर ले जाया गया। सीट पर प्रसव हो गया और बच्चा उसमें फंस गया।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय काला ने बताया कि शिवराजपुर के कंठीपुर निवासी महिला को तेज बुखार और कम प्लेटलेट के चलते इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इस दौरान मरीज का हीमोग्लोबिन 4 पॉइंट था। जच्चा बच्चा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण पांडेय ने बताया कि महिला को हैलट एमरजेंसी के मेडिसिन विभाग में भर्ती किया गया था। जहां उसका बुखार का इलाज किया जा रहा था। जच्चा बच्चा अस्पताल में उसे भर्ती नहीं कराया गया था। फिर भी रेजीडेंट डॉ. रात मे देखने गयी थी, दवा दे आई थी। मेडिसिन विभाग मे होने कारण महिला के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

संबंधित समाचार