हरदोई: अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
हरदोई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बीते गुरुवार की सांय काल में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार द्वारा कोतवाली संडीला क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई बॉर्डर पर पर स्थित ढाबों व वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान किसी भी …
हरदोई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बीते गुरुवार की सांय काल में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार द्वारा कोतवाली संडीला क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई बॉर्डर पर पर स्थित ढाबों व वाहनों की चेकिंग की।
इस दौरान किसी भी ढाबा व वाहन में शराब बरामद नहीं हुई। इसके साथ ही ढाबा संचालकों को ग्राहकों को बैठाकर शराब न पिलाने व अवैध रूप से शराब की बिक्री न करने के निर्देश दिए। इस दौरान चेकिंग टीम ने शराब की अवैध बिक्री पर रोक लागने के लिए परिवहन को चेकिंग भी की। इस अवसर पर आबकारी निरीक्षक संगीता गिरीश कुमार सहित आबकारी स्टाफ मौजूद रहें।
