अयोध्या: फिल्मी सितारों वाली रामलीला में आज शाम 7 बजे होगा रावण दहन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले के सरयू तट पर संचालित हो रही फिल्मी सितारों वाली रामलीला में शुक्रवार शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा। यहां भगवान राम अपने बाण से रावण का वध करेंगे। इसके पहले गुरुवार को कुम्भकर्ण और मेघनाद के वध के शोक में डूबने वाले प्रसंग के मंचन ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित …

अयोध्या। जिले के सरयू तट पर संचालित हो रही फिल्मी सितारों वाली रामलीला में शुक्रवार शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा। यहां भगवान राम अपने बाण से रावण का वध करेंगे।

इसके पहले गुरुवार को कुम्भकर्ण और मेघनाद के वध के शोक में डूबने वाले प्रसंग के मंचन ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। वहीं, कुंभकर्ण की भूमिका निभा रहे रजा मुराद ने अपने अभिनय के बलबूते दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बता दें कि रामलीला में राम व रावण के युद्ध के प्रसंग मंचन में रावण घायल हो जाता है। इसी प्रसंग के साथ ही नौवें दिन की रामलीला का समापन होता है। गौरतलब है कि अयोध्या में 6 जगहों पर शुक्रवार को रावण दहन किया जाएगा।

 

19.50 करोड़ भक्तों ने देखी रामनगरी की रामलीला…

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि अयोध्या की रामलीला ने पिछले वर्ष के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 19 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों ने अयोध्या की रामलीला को देखा है। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।

संबंधित समाचार