मुरादाबाद : नवाबपुरा में 45 वर्षीय व्यक्ति की डेंगू से मौत, दो बेटियां भी पीड़ित
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के नवाबपुरा मोहल्ले में डेंगू से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी दो बेटियां भी डेंगू की चपेट में हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मोहल्ले में 16 मरीजों में डेंगू के प्रारंभिक लक्षण किट से जांच में मिलने पर सभी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के नवाबपुरा मोहल्ले में डेंगू से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी दो बेटियां भी डेंगू की चपेट में हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही मोहल्ले में 16 मरीजों में डेंगू के प्रारंभिक लक्षण किट से जांच में मिलने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।
सूचना पर डिप्टी सीएमओ जिला सर्विलांस अधिकारी डाँ प्रवीन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित मरीजों के परिवार के सदस्यों की जांच कराकर बीमारों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिस 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है उनके भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले भाई की तबीयत दिहाड़ी मजदूरी से लौटने के बाद बिगड़ी। उसकी दो बेटियां पहले से बीमार थीं।
निजी अस्पताल में भाई को भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। बताया परिवार में वही कमाने वाला सदस्य था। उसकी चार संतान हैं। दो बेटियों को भी जांच में डेंगू मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल भेजा था। स्थिति थोड़ी ठीक होने पर घर ले आए।
मोहल्ले में मंगलवार को भी एक 19 वर्ष की युवती की डेंगू से मौत हो चुकी है। तीन दिन में मोहल्ले में स्वास्थ्य शिविर 138 की जांच में 19 में डेंगू के लक्षण मिले। छह एलाइजा जांच में भी डेंगू पाजिटिव निकल चुके हैं।
