मुरादाबाद : ओपीडी में मरीजों की भीड़, मरीजों में नोंकझोंक
मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दिन सार्वजनिक अवकाश पर हाफ डे ओपीडी के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या से व्यवस्था बनाने में होमगार्ड को पसीना बहाना पड़ा। पहले इलाज पाने के लिए लाइन तोड़ने पर मरीजों में कई बार तकरार और नोंकझोंक हुई। होमगार्ड चंद्रपाल व्यवस्था बनाने और मरीजों को समझाने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दो दिन सार्वजनिक अवकाश पर हाफ डे ओपीडी के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की अधिक संख्या से व्यवस्था बनाने में होमगार्ड को पसीना बहाना पड़ा। पहले इलाज पाने के लिए लाइन तोड़ने पर मरीजों में कई बार तकरार और नोंकझोंक हुई। होमगार्ड चंद्रपाल व्यवस्था बनाने और मरीजों को समझाने में भागदौड़ करते रहे।
अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह से ही मरीज व तीमारदार लाइन में लग गए थे। पुराने मरीज सीधे ओपीडी गैलरी में पहुंचकर चिकित्सकों के कक्ष में पर्ची जमा करने लगे। दोपहर तक हर तरफ मरीजों की लाइन व भीड़ जमा रही।
पैथोलॉजी में भी सैंपल देने के लिए मरीज धक्का मुक्की करते रहे। होमगार्ड व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष में 136 मासूम मरीजों की जांच कर चिकित्सक वीर सिंह ने परामर्श दिया। फिजिशियन कक्ष में भी मरीज दो बजे तक परामर्श लेते रहे।
