अमरोहा : 17 को होगी किसानों की महापंचायत, भाकियू ने बनाई रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। कल जोया रोड स्थित जोई के मैदान में भाकियू अराजनैतिक की किसान महापंचायत होगी। महापंचायत से पहले भाकियू नेताओ ने सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया महापंचायत में मंडल भर के एक लाख से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है। महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं, …

अमरोहा, अमृत विचार। कल जोया रोड स्थित जोई के मैदान में भाकियू अराजनैतिक की किसान महापंचायत होगी। महापंचायत से पहले भाकियू नेताओ ने सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया महापंचायत में मंडल भर के एक लाख से अधिक किसानों के शामिल होने की संभावना है।

महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे इसके लिए अधिकारी किसान नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। शनिवार को भाकियू नेताओ और किसानो ने महापंचायत को लेकर सभा स्थल पर बैठकर रणनीति बनाई।

जनसभा को मुख्य रूप से राकेश टिकैत और प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन संबोधित करेंगे। दोनों नेता करीब बारह बजे मैदान में पहुंचेंगे। कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा के कई बड़े पदाधिकारी पहुंचेंगे

संबंधित समाचार