पीलीभीत: धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत। पति की मौत के बाद महिला का जबरन धर्म परिवर्तन निकाह कराने और दुष्कर्म करने की धाराओं में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। महिला की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सीओ सिटी को दी गई है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की …
पीलीभीत। पति की मौत के बाद महिला का जबरन धर्म परिवर्तन निकाह कराने और दुष्कर्म करने की धाराओं में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। महिला की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना सीओ सिटी को दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला ने कुछ लोगों ने उस पर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। उसके बाद निहाल नामक युवक से निकाह करा दिया।वह जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भपात कराने की भी कोशिश की गई।
करीब बीस दिन पहले रिश्तेदारों संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी। किसी तरह खुद को पीड़िता ने बचाया। इसके बाद पुलिस को मामले की तहरीर दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म,जबरन धर्म परिवर्तन कराने, एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया है।
