बरेली: पैरा लीगल वालिंटियर्स ने किया जनसुनवाई सर्वेक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बरेली कॉलेज के विधि विभाग में गठित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की टीम ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड संख्या-2 के चौपुला, बगिया टंडन कॉलोनी, बिहार बस्ती सिविल लाइंस में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम के विभिन्न छात्र वॉलिंटियर्स ने …

बरेली, अमृत विचार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बरेली कॉलेज के विधि विभाग में गठित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स की टीम ने शनिवार को नगर निगम के वार्ड संख्या-2 के चौपुला, बगिया टंडन कॉलोनी, बिहार बस्ती सिविल लाइंस में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम के विभिन्न छात्र वॉलिंटियर्स ने घर-घर जाकर सभी लोगों की समस्याएं सुनीं तथा विधिक जागरूकता को सुलभ कराया।

टीम ने सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन योजना आदि के बारे में सभी को जानकारी दी। इसके अलावा योजनाओं से वंचितों के विवरण को अंकित कर उसे संबंधित कार्यालयों में कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया। इसके अंतर्गत सभी टीमों ने बिहारीपुर पुलिस चौकी के पास एक स्थायी कैंप लगाया और इलाकों में जाकर सर्वे के माध्यम से जानकारी एकत्र की।

टीमों को लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर बतायीं और मिले लाभों की जानकारी दी। वंचितों के द्वारा खुद को योग्य बताते हुए लाभ के लिए गुहार लगाई जिस पर छात्रों ने पैरा लीगल टीम की ओर से पूर्ण संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर संयोजक एडवोकेट टीडी भास्कर, मीडिया प्रभारी वंश चतुर्वेदी, वार्षिका वार्ष्णेय, रोहित कुमार, रजनीश सिंह, पुष्पेंद्र, सौरभ कुमार, स्वप्निल सिंह, गौरव रतन, तान्या, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहे। विधि विभाग प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ने सभी छात्रों का कृत कार्यों के लिए उत्साह वर्धन किया।

संबंधित समाचार