कुशीनगर: कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लगाया ये आरोप
कुशीनगर। गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उसका हल निकालने का प्रयास करने के साथ ही उनके अधिकार के लिए कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करें। कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे और लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहती है। रविवार को पडरौना जिला कांग्रेस कार्यालय में …
कुशीनगर। गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उसका हल निकालने का प्रयास करने के साथ ही उनके अधिकार के लिए कार्यकर्ता हर संभव प्रयास करें। कांग्रेस पार्टी विकास के मुद्दे और लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहती है। रविवार को पडरौना जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने कहीं।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सरकार के किए गए विकास कार्यों उद्योग, कल कारखानों को मौजूदा भाजपा की सरकार अपने उद्योगपति मित्रों के हाथों बेचने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस सरकार का मंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है, मौजूदा भाजपा की सरकार किसानों का दमन करने की नीति को अपना रही है। जब से भाजपा की सरकार आई है, देश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी कर दी है। नौजवान, किसान, मजदूर हर वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है।
आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग, हर धर्म, हर जाति के लोगों को अपने साथ लेकर चलती है। उनके हक और अधिकारों की लड़ाई को लेकर सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहती है। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके हक व अधिकारों के लिए आवाज़ उठाएं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लोगों पर हो रहे अत्याचार महंगाई और विकास के मुद्दे को लेकर अपनी आवाज बुलंद करें। कांग्रेस के कार्यकर्ता कभी दमनकारी सरकारों से डरने वाली नहीं है।
