लखीमपुर-खीरी: अंकितदास समेत तीनों आरोपी जेल में दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रविवार को रिमांड समाप्त होने से करीब आधा घंटे पहले स्पेशल जांच टीम ने अंकितदास, उसके गनर लतीफ और चालक को जेल में दाखिल कर दिया। सभी को जेल प्रशासन ने अस्थायी जेल की लग-अलग बैरकों में रखा है। तिकुनियां हिंसा मामले की जांच कर रही टीम ने लखनऊ निवासी कारोबारी अंकितदास, …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। रविवार को रिमांड समाप्त होने से करीब आधा घंटे पहले स्पेशल जांच टीम ने अंकितदास, उसके गनर लतीफ और चालक को जेल में दाखिल कर दिया। सभी को जेल प्रशासन ने अस्थायी जेल की लग-अलग बैरकों में रखा है।

तिकुनियां हिंसा मामले की जांच कर रही टीम ने लखनऊ निवासी कारोबारी अंकितदास, उसके निजी सुरक्षाकर्मी लतीफ उर्फ काले और चालक शेखर भारती को तीन दिन की रिमांड पर लिया था और पूछताछ की थी। घटना स्थल पर ले जाकर घटना का दृश्य दोहराया था। तीनों की रिमांड रविवार की सुबह 10 बजे सामाप्त होनी थी।

रिमांड समाप्त होने के करीब आधे घंटे पहले पुलिस तीनों आरोपियों को जेल पहुंची और तीनों को जेल में दाखिल कर दिया। दाखिले से पहले तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जेलर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा कारणों से तीनों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है।

संबंधित समाचार