यूपी: हथौड़े से सिर पर वार कर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाराबंकी के थाना रामसनेही घाट के ग्राम कासीपुर निवासी राधेश्याम उर्फ कल्लू …

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाराबंकी के थाना रामसनेही घाट के ग्राम कासीपुर निवासी राधेश्याम उर्फ कल्लू ने बताया कि काशीराम कॉलोनी पारा में उसकी मां सरोज सोनी (60) अपने 6 साल के पोते रौनक के साथ रहती थी। घर पर ही परचून की दुकान करती थी। वह दिल्ली में नौकरी करता है।

पोते ने पुलिस को बताया कि रात करीब 3 बजे बाइक सवार दो युवक आए। दरवाजा खटखटा कर दादी को बाहर बुलाया। बाहर आते ही उनकी दादी से किसी बात पर बहस होने लगी। बच्चे ने बताया कि कहासुनी करते हुए बदमाश घर के अंदर आ गए। उन्होंने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और दादी को हथौड़े से पीट पीटकर मार डाला। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि महिला के बेटे राधेश्याम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। हत्यारों का पता लगाने के लिए महिला के फोन का सीडीआर निकाला जा रहा है। आसपास

लगे कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

संबंधित समाचार