लखनऊ: राशन की कालाबाजारी में तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सरकारी राशन की दुकानों से जनता का राशन बाजार में बेचा जा रहा है। शनिवार देर रात सूचना के आधार पर आपूर्ति विभाग की टीम ने जब माल निवासी ओम प्रकाश के घर पर छापा मारा तो वहां से 80 बोरियों में 40 कुंतल गेहूं रखा मिला। पहले तो ओम प्रकाश ने एक कोटेदार …

लखनऊ। सरकारी राशन की दुकानों से जनता का राशन बाजार में बेचा जा रहा है। शनिवार देर रात सूचना के आधार पर आपूर्ति विभाग की टीम ने जब माल निवासी ओम प्रकाश के घर पर छापा मारा तो वहां से 80 बोरियों में 40 कुंतल गेहूं रखा मिला। पहले तो ओम प्रकाश ने एक कोटेदार का नाम लिया बाद में कहा कि मुन्ना लाल और उसका पार्टनर बृजमोहन माल लेकर आए थे।

आरोपियों ने कभी दुकान किराए पर देने का बहाना बनाया और ओमप्रकाश का यह कहते हुये बचाव करने का प्रयास किया कि उन्होंने गोदाम किराये पर लिया है। रविवार को क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक संजय यादव ने तीनों आरोपियों के खिलाफ माल थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक भानू भास्कर ने बताया कि धारा 3/7 के तहत आरोपियों पर माल थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। माल किस कोटेकार का है यह विवेचना में सामने आ जाएगा। जिसके बाद दोषियों के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार