बरेली: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कों पर भरा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तेज धूप के बाद रविवार दोपहर से रात तक हुई बेमौसम बारिश ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी की पोल खोलकर रख दी। मुख्य सड़कों सहित पॉश कॉलोनियों में पानी भर गया। वहीं, तेज हवा में कई पेड़ भी धराशायी हो गए। इससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बारिश रुकने के …

बरेली, अमृत विचार। तेज धूप के बाद रविवार दोपहर से रात तक हुई बेमौसम बारिश ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी की पोल खोलकर रख दी। मुख्य सड़कों सहित पॉश कॉलोनियों में पानी भर गया। वहीं, तेज हवा में कई पेड़ भी धराशायी हो गए। इससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बारिश रुकने के करीब एक घंटे बाद भी कई जगह पानी भरा रहा।

सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, एकता नगर समेत कई जगह जलभराव से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सेटेलाइट बस स्टैंड और सिटी स्टेशन रोड पर तालाब जैसे हालात बन गए। सीवर की गंदगी सड़कों पर आ गई। इसे यात्रियों को ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ा। निचले मोहल्ले संजय नगर, हजियापुर, एजाज नगर गौटिया, लोधी टोला, नेकपुर, मढ़ीनाथ, बंशी नगला, शांति विहार समेत तमाम जगहों पर जलभराव से निकलना तक मुश्किल हो गया।

सुभाषनगर पुलिया से निकलने में दिक्कत हुई। बिजली लाइनों पर तेज हवा में पेड़ गिरने से सिविल लाइंस, हरूनगला समेत कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही। तेज हवा में सुभाषनगर थाने से चंद कदम की दूरी पर रोड किनारे लगा पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में आने से कोई घायल नहीं हुआ।

संबंधित समाचार