लखनऊ: नाबालिग के साथ चिकित्सक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कैसरबाग थाना क्षेत्र में चाइना बाजार में पृथ्वी अपार्टमेंट स्थित दांतो के क्लीनिक में 13 साल की बच्ची इलाज कराने गई थी। आरोप है कि  डॉ. रामकुमार ने इलाज के दौरान केबिन में ले गया। उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची बच्ची ने मां को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने …

लखनऊ। कैसरबाग थाना क्षेत्र में चाइना बाजार में पृथ्वी अपार्टमेंट स्थित दांतो के क्लीनिक में 13 साल की बच्ची इलाज कराने गई थी। आरोप है कि  डॉ. रामकुमार ने इलाज के दौरान केबिन में ले गया। उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंची बच्ची ने मां को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र के अनुसार चाइना बाजार स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में डॉ. रामकुमार दांतों का क्लीनिक चलाता है। क्षेत्रीय निवासी 13 साल की बच्ची दांत दिखवाने क्लीनिक गई थी। आरोप है कि चिकित्सक राजकुमार ने आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) की सलाह देकर बच्ची को अंदर केबिन में ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर बाहर बैठी मां ने विरोध किया तो डॉक्टर ने आरसीटी करने की बात कही।  घर जाकर बच्ची ने मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची की मां की तहरीर पर डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित समाचार