मुरादाबाद : कोरोना टीकाकरण के बड़े टारगेट में बारिश से संकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए मेगा डे पर सोमवार को 80 हजार लोगों के टीके लगाने के बड़े लक्ष्य साधने में बारिश से खलल पड़ी है। दूसरे दिन भी जारी बारिश के चलते टीकाकरण के लिए बूथों पर इक्का दुक्का लोग पहुंच रहे हैं। जिला पुरूष अस्पताल में इस समय तक …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए मेगा डे पर सोमवार को 80 हजार लोगों के टीके लगाने के बड़े लक्ष्य साधने में बारिश से खलल पड़ी है। दूसरे दिन भी जारी बारिश के चलते टीकाकरण के लिए बूथों पर इक्का दुक्का लोग पहुंच रहे हैं। जिला पुरूष अस्पताल में इस समय तक केवल 46 लोगों को टीका लगा है। अन्य केंंद्रों पर भी बमुश्किल लोग पहुंच रहे हैं। बारिश में भीगने से बीमार पड़ने की आशंका के चलते लोग टीकाकरण से दूरी बना रहे हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाँ दीपक वर्मा का कहना है कि 80 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन बारिश से इसमें बाधा खड़ी हो रही है। बताया कि टीकाकरण के लिए एक लाख से अधिक वैक्सीन की डोज उपलब्ध उपलब्ध है।

संबंधित समाचार