बरेली: ट्रेन रोकने जा रहे किसानों को पुलिस ने पहले हिरसात में लिया, बाद में छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले में किसान संगठन दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्रित हुए और ट्रेन रोकने की बात कहते हुए वहां से जंक्शन की तरफ जाने लगे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने सभी को चौपुला के पास हिरासत में ले लिया। उन्हें बस से पुलिस लाइन में लाया …

बरेली, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिले में किसान संगठन दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्रित हुए और ट्रेन रोकने की बात कहते हुए वहां से जंक्शन की तरफ जाने लगे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस ने सभी को चौपुला के पास हिरासत में ले लिया। उन्हें बस से पुलिस लाइन में लाया गया। जहां शाम को किसानों छोड़ दिया गया। वहीं कुछ लोगों को सुभाषनगर थाने में रोका गया। बाद में उन्हें भी छोड़ दिया गया।

सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान एकता संघ, उप्र खेत मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान और नेता दामोदर स्वरुप पार्क में एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ट्रेन रोकने के लिए जंक्शन की ओर चलने लगे। इसपर कुछ नेताओं को सुभाषनगर पुलिस ने पकड़ लिया और बाकी लोगों को पुलिस चौपुला से पुलिस लाइन में ले आई। इस दौरान डा. रवि नागर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है। शान्ति पूर्वक किये जा रहे आन्दोलन को कुचलना चाहती हैं। पुलिस लाठी के दम पर हमारे हौसलों को कमजोर नही कर सकती। यदि गृह राज्य मन्त्री की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह आन्दोलन जारी रखेंगे।

खेत मजदूर यूनियन के राजीव शांत ने कहा कि 26 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली किसान महा पंचायत में बरेली से सैंकडो किसान जाएंगे। गिरफ्तार होने की सूचना पर सभी पदाधिकारी थाना सुभाषनगर पहुंचे। जहां पर नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। गिरफ्तार होने वालों में मुख्य रुप से किसान नेता डा. रवि नागर, राजीव शान्त, शुहेल इजहार खां, चौधरी जगपाल यादव, राजेश शर्मा, राजाराम, इरशाद अली, श्रीपाल, यशवीर यादव, नामीशरण यादव, अवधेश गुर्जर, सुदेश गुर्जर आदि थे। गिरफ्तारी की सूचना होने पर अंशू भारती, विकास, अवधेश, इश्तियाक अहमद, नसीम अहमद अलीम खान, तस्लीम खान, राजा शामिल रहे। इसके साथ ही पुलिस तमाम लोगों को पुलिस लाइन में लेकर आई और शाम को उन्हें भी रिहा कर दिया गया।

कुछ किसानों को सुभाषनगर पुलिस ने हिरासत में लिया था। शाम को उन्हें थाने और पुलिस लाइन से छोड़ दिया गया।
–रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार