कानपुर: भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर। पनकी पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन हत्याकांड के मामले की एफआईआर में नामजद आरोपी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हत्याकांड की बात स्वीकार की है। पुलिस जल्द ही पांचों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजेगी। मामले का …
कानपुर। पनकी पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन हत्याकांड के मामले की एफआईआर में नामजद आरोपी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने हत्याकांड की बात स्वीकार की है। पुलिस जल्द ही पांचों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजेगी।
मामले का खुलासा करते हुए एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ला ने सोमवार को बताया कि दशहरा की रात को एलआईजी रतनपुर कॉलोनी निवासी शिवानंद तिवारी के बेटे व भाजपा कार्यकर्ता अजय उर्फ दीपू (38) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पिता शिवानंद का आरोप था कि इलाके के दबंगों ने शराब के लिए पांच सौ रुपए न देने पर उनके बेटे को पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर रविवार को हंगामा किया था।
इससे दबाव में आई पनकी थाने की पुलिस ने हत्यारोपी पनकी रतनपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह, दीपू भदौरिया और सुनील चतुर्वेदी समेत पांच को दूसरे जिले से गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि,पांचों आरोपियों को भोर पहर कानपुर आउटर के सचेंडी क्षेत्र स्थित गुरु का टीला गढ़ी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद दीपू की हत्या कर दी।
सूचना के बाद घर छोड़कर भागे थे आरोपी
मारपीट के बाद आरोपी खुद रतनपुर चौकी गए थे। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए थे। लेकिन सुबह मौत की खबर मिलने के बाद सभी हत्यारोपी कानपुर छोड़कर अपने नजदीकियों के यहां भाग निकले थे। अगर पनकी पुलिस सक्रियता दिखाती तो सभी को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लेती।
