अमरोहा : बरसात से गिरे तीन मकान, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/रहरा, अमृत विचार। बरसात की वजह से तीन लोगों के मकान गिर गए। जिससे परिजनों में खलबली मच गई। इससे घर में रखे अनाज और कपड़े समेत दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। जिसमें भगवानदास घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी प्रशासन को भी दे दी …

मुरादाबाद/रहरा, अमृत विचार। बरसात की वजह से तीन लोगों के मकान गिर गए। जिससे परिजनों में खलबली मच गई। इससे घर में रखे अनाज और कपड़े समेत दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। जिसमें भगवानदास घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी प्रशासन को भी दे दी गई है।

रहरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरौरा निवासी भगवानदास सोमवार की रात अपने घर में परिजनों के साथ लेट रहे थे। उस समय बरसात भी हो रही थी। करीब सात बजे भरभराकर मकान की छत गिर गई।जिसमें भगवानदास घायल हो गया।

इसके अलावा गांव के ही कमल सिंह एवं शंकर सिंह के मकान भी बरसात से गिर गए। इससे खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मकान गिरने से अनाज, कपड़े समेत करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। एक बार को ग्रामीणों को लगा कि भूकंप आ गया है। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है।

संबंधित समाचार