हरदोई की बेटियों ने अलीगढ़ के राज्यस्तरीय पावर लिफ्टिंग में दिखाया दमखम
हरदोई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली में लालाराम श्रीदेवी महाविद्यालय में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में (17-19 अक्टूबर 2021) में किया गया। कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में हरदोई जनपद 02 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल, 1 ब्रांज मेडल प्राप्त कर हरदोई …
हरदोई। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली में लालाराम श्रीदेवी महाविद्यालय में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में (17-19 अक्टूबर 2021) में किया गया। कोच पूनम तिवारी के नेतृत्व में हरदोई जनपद 02 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल, 1 ब्रांज मेडल प्राप्त कर हरदोई को गौरवान्वित किया।
बालिका वर्ग में
- पलक सिंह (47 किलोग्राम भार वर्ग, सब-जूनियर)- स्वर्ण पदक (बेंच-40किलोग्राम ,स्काइट-65 किलोग्राम,डेड-80 किलोग्राम)
टोटल- 185 किलोग्राम
- वंदना (52 किलोग्राम भार वर्ग, सब-जूनियर)- स्वर्ण पदक (बेंच-27.5 किलोग्राम ,स्काइट-37 किलोग्राम, डेड-65 किलोग्राम)
टोटल – 129.5 किलोग्राम
- सनोवर (52 किलोग्राम भार वर्ग, जूनियर)- रजत पदक
(बेंच-25 किलोग्राम, स्काइट-30 किलोग्राम, डेड-45 किलोग्राम)
टोटल – 100 किलोग्राम
- आंचल सिंह (63 किलोग्राम भार वर्ग,जूनियर)- कांस्य पदक
(बेंच-27.5 किलोग्राम, स्काइट- 42.5 किलोग्राम, डेड-75 किलोग्राम)
टोटल -145 किलोग्राम
बालक वर्ग में
- प्रणव मिश्रा (105 भार वर्ग, जूनियर)- रजत पदक
(बेंच-105 किलोग्राम, स्काइट-135 किलोग्राम, डेड-180 किलोग्राम)
टोटल – 420 किलोग्राम
कोच पूनम तिवारी राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ी गोविंद, विजय, धर्मवीर, धर्मेंद्र, पूनम कश्यप, वैभव सिंह, नितिन सिंह आदि ने विजेता खिलाड़ियों का शंकर व्यायामशाला में स्वागत और अभिनन्दन किया गया। समस्त पदक विजेता खिलाड़ी पूनम तिवारी की देख-रेख में शंकर व्यायामशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
