मुरादबाद : एक महीने में ही उतरा प्यार का बुखार, पत्नी को ठुकराया
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक के सिर पर चढ़ा प्यार का बुखार एक महीने में ही उतर गया। परिजनों के कहने पर उसने पत्नी को धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस में महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली …
मुरादाबाद, अमृत विचार। युवक के सिर पर चढ़ा प्यार का बुखार एक महीने में ही उतर गया। परिजनों के कहने पर उसने पत्नी को धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइंस में महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली युक्ति का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद करीब एक महीने पहले उसने कटघर थाना क्षेत्र के करुला निवासी युवक के साथ निकाह कर लिया। दोनों किराए का कमरा लेकर रहने लगे। उनकी गृहस्थी ठीक-ठाक चल रही थी कि इस दौरान पति के परिजनों ने फोन करके दोनों को घर बुला लिया।
कुछ दिनों में ही पति का व्यवहार बदल गया। युवती के अनुसार ससुराल वाले दहेज मांगने लगे। उनके कहने पति ने उसे अपने घर में रखने से साफ इनकार कर दिया। यूवती ने पति और ससुरालियों की काफी मिन्नतें की मगर वह अपनी जिद पर अड़े रहे। बुधवार को पीड़िता सीओ सिविल लाइंस हिंदू सिद्धार्थ के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। सीओ ने महिला थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
