हरदोई: विधानसभा उपाध्यक्ष का जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत
हरदोई। विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद नितिन अग्रवाल जिले में पहली बार आ रहे हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत कर रहे हैं। सदर विधायक नितिन अग्रवाल विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहली बार आ रहे हैं। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह पर उनके स्वागत का …
हरदोई। विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद नितिन अग्रवाल जिले में पहली बार आ रहे हैं। इस पर भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत कर रहे हैं।
सदर विधायक नितिन अग्रवाल विधानसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहली बार आ रहे हैं। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह पर उनके स्वागत का इंतजाम किया जा रहा है। जिले में पहुंचते ही संडीला कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से उनका स्वागत किया। उसके बाद रास्ते में भी कई जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई।
वहीं खेतुई स्थित बालाजी मंदिर के पास नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान सभासद अमित त्रिवेदी रानू, आदेश सिंह मुनी मिश्रा, पूर्व सभासद राजीव गुप्ता, अंबुज शुक्ला सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
