बरेली: सोशल मीडिया पर नकारात्मक पोस्ट से आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर सिख समाज के खिलाफ नकारात्मक पोस्ट डाली जा रही हैं। जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है। सिख समाज के लोगों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। सिख समाज सेवा सोसाइटी के पदाधिकारी बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर …

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर सिख समाज के खिलाफ नकारात्मक पोस्ट डाली जा रही हैं। जिससे समाज के लोगों में आक्रोश है। सिख समाज के लोगों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

सिख समाज सेवा सोसाइटी के पदाधिकारी बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा सिख समाज के खिलाफ गलत व नकारात्मक और भड़काऊ पोस्ट डाल रहे हैं। जिसके चलते सिख समाज में असुरक्षा कि भावना पैदा हो रही है।

संबंधित समाचार